पंचायत का तुगलकी फरमान, विधवा को किया घर से बाहर, कुणाल षाड़ंगी के पहल पर मिला घर , कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):– बोकारो जिला अंतर्गत माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में पंचायत के द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर एक विधवा को पूरे परिवार के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। ऐसे में परेशान महिला अपने परिवार के साथ घर के बाहर कई दिनों से भूखे-प्यासे खुले में रहने को मजबूर थी। कई पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी महिला को कोई राहत नसीब नहीं हुई। ऐसे में, गुरुवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को ट्विटर के माध्यम से कई दिनों से चक्रवात के बीच प्रताड़ित हो रही फुलमुनि टुडू की जानकारी मिली। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उपरोक्त समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस, बोकारो के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान लेकर मदद की अपील की। कुणाल षाड़ंगी द्वारा किये गए ट्वीट पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लेकर बोकारो पुलिस को मदद का आदेश दिया। बोकारो पुलिस ने कुणाल षडंगी और पुलिस मुख्यालय को फ़ोटो के साथ सूचित करते हुए बताया कि फुलमुनि टुडू को पंचायत भवन में उनके अपना घर बनने तक रखवा दिया गया है जहाँ उनके जरुरत का सारा सामान प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। फुलमुनि टुडू ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के द्वारा किये गए मदद हेतु आभार जताया है। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित पहल के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements
See also  "रखरखाव के नाम पर रंगदारी! आदित्यपुर में गरीब दुकानदारों से ठेका एजेंसी की खुली लूट, नगर निगम मौन"...

You may have missed