सूर्यपुरा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब साथ दो धंधेबाज को धर दबोचा,पुलिस ने शराब धंधेबाज के बाइक को किया जब्त

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (राजू रंजन द्विवेदी ):– सूर्यपुरा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब साथ दो धंधेबाज को धर दबोचा , साथ ही स्थानीय पुलिस ने शराब धंधेबाज के बाइक को भी किया जब्त । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही शराब बिक्री करने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह अपने दल बल के साथ चिन्हित स्थलों पर पहुंच छापेमारी शुरू कर दी । जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के इमिरिता निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ खूंटी यादव के पास से 180 एमएल का 44 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब एवं उक्त थाना क्षेत्र के बलिहार निवासी पिंटू कुमार के पास से 180 एमएल का 18 पीस क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब साथ धंधेबाज के बाइक को भी जब्त किया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित मामलें में दोनों शराब कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कोविड -19 का जांच कराकर जेल भेज दिया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed