अनुष्का और विराट कोहली भारत में कोविड रिलीफ के लिए 7 करोड़ रुपए जुटाना चाहते हैं, एक फंडरेजर अभियान  #InThisTogether में दोनों ने 2 करोड़ रुपए की राशि दान की है

Advertisements

दिल्ली (रिपोर्ट :- शुभम झा ):- भारत वर्तमान में कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है और इस संकट का सामना करने के लिए लोग अपना यथासंभव योगदान लेकर सामने आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा ने भारत में 7 करोड़ रुपए की कोविड राहत जुटाने का लक्ष्य सामने रखा है। क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केट्टो पर दोनों साथ मिलकर #InThisTogether नामक फंडरेसिंग अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसका श्रीगणेश करने के लिए उन्होंने अपनी जेब से 2 करोड़ रुपए की धनराशि दान की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

#InThisTogether फंडरेसिंग अभियान केट्टो पर सात दिन चलेगा और इससे जुटाया गया पैसा इस अभियान के कार्यान्वयन भागीदार एसीटी ग्रांट्स को सौंप दिया जाएगा। एसीटी पूरी महामारी के दौरान ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, मेडिकल कर्मचारी मुहैया कराने, टीकाकरण के संबंध में जागरूकता पैदा करने तथा टेलीमेडिसिन की सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में अत्यंत सक्रिय रहा है। अनुष्का और विराट की मदद से जुटाई गई यह मदद उनके इस बेमिसाल कार्य को आगे बढ़ाएगी। 

अनुष्का बताती हैं, “भारत एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। घातक कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने हमारे देश को गहरे संकट में डाल दिया है। वक्त आ गया है कि हम सभी लोग एकजुट होकर अपने उन हमवतनों की ओर हाथ बढ़ाएं, जिन्हें मदद की सख्त जरूरत आन पड़ी है। लोगों की असहनीय मुसीबतें और भारी कष्ट देख कर मैं और विराट बेहद दुखी हैं। हमें उम्मीद है कि लोगों को बेबस और पंगु बना देने वाले इस वायरस के खिलाफ संघर्ष करने में यह फंड मददगार साबित होगा। हम सबकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि आप सभी लोग अधिक से अधिक जिंदगियां बचाने वाली हमारी इन दुआओं व प्रार्थनाओं में शामिल होंगे, क्योंकि हम सभी एक ही नाव पर सवार हैं।”

See also  छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सोमवार तक निरीक्षण रिपोर्ट का निर्देश

विराट कहते हैं, “हम अपने देश में इतिहास के अभूतपूर्व दौर से गुजर रहे हैं और हमारे राष्ट्र को एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचानी चाहिए। पिछले साल भर से मनुष्य की पीड़ाएं देख-देख कर अनुष्का और मैं बेहद दुखी हो रहे हैं। पूरी महामारी के दौरान हमने अपनी पूरी ताकत लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद पहुंचाने की दिशा में काम किया लेकिन अब भारत को पहले से कहीं ज्यादा सहयोग व समर्थन की जरूरत है। इस फंडरेजर अभियान को हम इस भरोसे के दम पर शुरू कर रहे हैं कि बेहद जरूरतमंदों की मदद करके लिए हम पर्याप्त फंड जुटाने में सक्षम होंगे। हमें यकीन है कि संकट की इस घड़ी में सभी लोग साथी देशवासियों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस कोशिश में हम सब एक साथ हैं और इस संकट पर विजय पाकर रहेंगे! “

एसीटी ग्रांट्स की प्रवक्ता गायत्री यादव ने जानकारी दी- “भारत के स्टार्ट अप जुनून से संचालित एसीटी ग्रांट्स ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद करती है तथा अपने हेल्थकेयर सिस्टम का सहयोग करती है। अपनी इस मुहिम के तहत वह गंभीर मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। अनुष्का और विराट के जैसी बुलंद आवाजों का साथ मिलने से फंडरेजिंग की कोशिश को बड़ी ताकत मिलेगी तथा इस लक्ष्य की पूर्ति करने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। इस अभियान में शामिल होने के लिए भारत के स्टार्ट अप इकोसिस्टम की ओर से एसीटी ग्रांट्स अनुष्का और विराट का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती है।”

About The Author

You may have missed