बिक्रमगंज में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है जीवन रक्षक दवाईयां : डीएसओ अधिकारियों ने कई मेडिकल दुकानों का किया निरीक्षण

Advertisements

बिक्रमगंज:- बिक्रमगंज में जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मेडिकल की दुकानों की जांच की गई । जांच टीम ने दुकान में जीवन रंक्षक दवाई , कोरोना के दवाई के स्टॉक की जानकारी ली। इसके अलावे ग्राहकों से दुकानदारों के द्वारा दवाओं के लिए जा रहे दाम की पूछताछ की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बिक्रमगंज में कोरोना के पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध है। दुकानदारों के द्वारा सभी दवा एमआरपी से दस प्रतिशत कम करके दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि शहर के शिवम मेडिकल स्टोर, न्यू शिवम मेडिकल एजेंसी, शुभ मेडिसिन सेंटर, दवा किंग, न्यू प्रताप मेडिकल स्टोर, जय मां काली मेडिकल स्टोर सहित अन्य कई मेडिकल दुकानों की निरीक्षण किया गया । इस दौरान सभी दुकानदारों को कोविड-19 और जीवन रक्षक दवाई पर्याप्त मात्रा में रखने और ग्राहकों से दवाईयों का उचित मूल्य लेने की हिदायत दी गई । निरीक्षण दल में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बिक्रमगंज राजेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिक्रमगंज रबिंद्र राय, ड्रग इंस्पेक्टर नारायण चौधरी शामिल थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  छठ घाटों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सोमवार तक निरीक्षण रिपोर्ट का निर्देश

You may have missed