अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 12 दुकानें ध्वस्त, दुकानदारों ने किया विरोध

Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आशियाना के सामने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर से करीब एक दर्जन दुकानों के साथ कई कच्चे-पक्के निर्माण और एक स्कूल की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। गम्हरिया सीआई बलवंत सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम को महिला और पुरुष दुकानदारों के विरोध तथा हंगामे का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासन के अनुसार, गम्हरिया अंचल कार्यालय की ओर से करीब दो माह पहले ही दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। दुकानदारों ने कार्रवाई के दौरान आरोप लगाया कि उन्हें पहले से सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण वे दुकानों से सामान नहीं हटा सके और कई सामान बर्बाद हो गए। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। दुकानदारों ने रोजगार के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की मांग भी की। वहीं, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दीपावली तक जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। दुकानदारों की मांग पर उन्हें छठ पर्व तक की मोहलत दी गई थी। निर्धारित समय बीतने के बाद यह कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर आदित्यपुर नगर निगम की ओर से व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। योजना के तहत दुकानदारों को नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएंगी, ताकि उन्हें रोजगार के लिए व्यवस्थित स्थान मिल सके और बाजार को बेहतर स्वरूप दिया जा सके।

About The Author

You may have missed