कोल्हान विवि में स्नातक की इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 से 15 दिसंबर तक

Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तीसरे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे सेमेस्टर के रेगुलर और एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों की परीक्षा के साथ आठवें सेमेस्टर की इंटरनल, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और वाइवा परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी संबंधित कॉलेजों को 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2026 के बीच परीक्षाएं पूरी करानी होंगी। इसके लिए कॉलेजों को अपने स्तर से बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति करनी होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी कॉलेजों को 5 जनवरी 2027 तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिन विषयों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहां संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को परीक्षा कराने की उचित व्यवस्था करनी होगी। परीक्षा नियंत्रक के निर्देशानुसार, पोर्टल पर अंक अपलोड होने के बाद उनमें किसी तरह का सुधार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद या रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद प्राप्त अंकों पर भी विचार नहीं होगा। कॉलेजों को ऑनलाइन अपलोड किए गए अंकों का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। साथ ही उपस्थिति पत्रक और मार्क्स फॉइल अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में भेजने के अलावा उत्तर पुस्तिकाएं भी परीक्षा विभाग में जमा करानी होंगी।

About The Author

See also  पत्नी के सामने पुलिया से नदी में कूदा युवक, ग्रामीण ने पत्नी को बचाया; गोताखोरों के पैसे मांगने से तलाश में अड़चन

You may have missed