कस्तूरबा विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 65 छात्राओं और शिक्षकों की हुई जांच

Advertisements

जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पोटका स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें कुल 65 छात्राओं और शिक्षकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। रेड क्रॉस के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिविर के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। आंखों की जांच में जरूरत सामने आने पर दो छात्राओं को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। शिविर में यूसीआईएल की ओर से मनोज हेम्ब्रम तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। रेड क्रॉस की ओर से राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद और मुकेश बेरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

About The Author

See also  लाफ एंड लर्न नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची टीम

You may have missed