बाल दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, भगत हाउस ने हासिल किया पहला स्थान

Advertisements

बरही : बाल दिवस के अवसर पर विवेकानंद विद्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहर लाल नेहरू और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रतियोगिता में भगत हाउस ने पहला, टैगोर हाउस ने दूसरा और पटेल हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, आजाद हाउस चौथे स्थान पर रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को पठन-पाठन सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजकुमार यादव, राष्ट्रीय कल्याण सचिव बिपिन बिहारी पांडे, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, प्रदेश संयोजक भरत यादव, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ डॉ सुनील कुमार दत्त, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ सत्येंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ मिथलेश सिंह, प्रदेश कल्याण सचिव दिलीप गुप्ता, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रामचंद्र यादव और देवानंद कुमार मौजूद थे।

About The Author

See also  ओलिंपियन अंकिता भकत ने छोड़ा कोल्हान विश्वविद्यालय, असम की रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला