श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां जगद्धात्री पूजा

Advertisements

बोकारो : सेक्टर-1बी स्थित श्री रामकृष्ण विवेकानंद संघ आश्रम के मंदिर में गुरुवार को मां जगद्धात्री की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर बीएसएल की अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी ने अतिथि के रूप में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी, रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद जी महाराज भी पूजा में उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूजा के दौरान सुबह सप्तमी पूजा, चंडी पाठ और पुष्पांजलि के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद अष्टमी पूजा की गई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शुक्रवार को दशमी पूजा के बाद दर्पण, कलश और मां जगद्धात्री की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गोपाल चंद्र मुंशी, सचिव प्रणव मित्रा, कावेरी गुहा, नंदलाल सरकार, समीर पैतंडी, कल्याना पैतंडी, बबली, स्वाति, सुकुमार घोषाल, रेशमी ठाकुर, भोलानाथ, मृणाल, विश्वनाथ डे, सोनाली, रूबी और मधुसूदन मुखर्जी सहित संघ के कई सदस्य उपस्थित थे।

About The Author

See also  बीएड प्राध्यापक नियुक्ति में फर्जी अंकों से चयन का आरोप, 55% से कम अंक वालों पर सवाल