सूर्य सिंह बेसरा की सुरक्षा बहाल करने की मांग, सीएम और टाटा स्टील एमडी को पत्र

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ गोपाल मैदान में हुई मारपीट की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बहाल करने की मांग उठी है। अधिवक्ता सह झारखंड आंदोलनकारी दिल बहादुर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक को ई-मेल के जरिए पत्र भेजा है। उन्होंने बेसरा की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।


पत्र में दिल बहादुर ने कहा है कि सूर्य सिंह बेसरा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। आदिवासी अस्मिता, भाषा, संस्कृति और सामाजिक अधिकारों के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे व्यक्तित्व के साथ सार्वजनिक सांस्कृतिक आयोजन में कथित हिंसक घटना होना चिंताजनक है।
उन्होंने प्रशासन से बेसरा के बॉडीगार्ड हटाए जाने के फैसले की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। साथ ही, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और घटना के समय सुरक्षाकर्मियों की भूमिका की आंतरिक जांच कराने की मांग भी की है।


