झारखंड के औषधीय पौधे में मिले स्तन कैंसर कोशिकाओं पर असर डालने वाले तीन प्राकृतिक तत्व

Advertisements

रांची : झारखंड में पाए जानेवाले औषधीय पौधे ‘ड्रिमिया इंडिका’ (जंगली प्याज) में तीन ऐसे प्राकृतिक तत्वों की पहचान हुई है, जो स्तन कैंसर की कोशिकाओं पर प्रभाव डाल सकते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के जीवन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए शोध में क्वेरसेटिन, मायरिसेटिन और नारिंगेनिन नामक तीन फ्लेवोनॉयड्स की पहचान की गई। शोधकर्ताओं ने स्तन कैंसर से संबंधित एमसीएफ-7 कोशिकाओं पर इनका परीक्षण किया। प्रयोगशाला अध्ययन में पाया गया कि इन तत्वों की मात्रा बढ़ने के साथ कैंसर कोशिकाओं के जीवित रहने की क्षमता कम हुई। कंप्यूटर आधारित विश्लेषण में इनका कैंसर से जुड़े पीआई3के-अल्फा प्रोटीन के साथ संभावित जुड़ाव भी सामने आया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुआ है, जो नेचर पोर्टफोलियो का हिस्सा है। शोध में उच्च दक्षता द्रव वर्णलेखन तकनीक के जरिए पौधे में मौजूद प्राकृतिक तत्वों की पहचान की गई। शोध दल में प्रो मनोज कुमार के साथ पीएचडी शोधार्थी विवेक शित और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोगी वैज्ञानिक डॉ महेश कुमार धाकर शामिल हैं। शोधपत्र का डिजिटल वस्तु पहचान संख्या (डीओआई) 10.1038/s41598-026-77174-5 है। कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर ने शोध दल को बधाई दी। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अध्ययन भविष्य में प्राकृतिक स्रोतों से कैंसररोधी दवाओं की खोज की संभावनाएं खोल सकता है। हालांकि, इन तत्वों को दवा के रूप में इस्तेमाल करने से पहले विस्तृत पूर्व-नैदानिक और नैदानिक परीक्षण जरूरी होंगे।

About The Author

You may have missed