चक्रवात ‘अकवान’ का झारखंड में दिखेगा असर, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisements

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 11 जिलों में 19 से 22 नवंबर के बीच बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रभावित जिलों में रांची, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गुमला, लातेहार, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से के दक्षिणी क्षेत्र में सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके शुक्रवार को दोपहर तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और पुरी तट को पार करने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान गंभीर रूप ले चुका है और इसके प्रभाव से झारखंड में मौसम बदलेगा। 19 से 21 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम में बदलाव के कारण रांची के अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, कोडरमा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और तेज हवा के कारण तैयार खरीफ फसलों तथा खेतों में लगी सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।

About The Author

You may have missed