यंग से झगड़े के बाद स्काउट ने मुंडवाया सिर, फिर भावुक होकर रोने लगे

मुंबई : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आने के बाद नया घटनाक्रम सामने आया है। शो के शुरुआती दिनों से एक-दूसरे के करीबी रहे दोनों के बीच एक टास्क के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान यंग और गुल्लू की ओर से स्काउट को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद बहस बढ़ गई। दोनों ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं और गुस्से में स्काउट ने यंग को धक्का दे दिया। इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया।


इसके बाद लव गिल के साथ भी पजामा-नाड़ा को लेकर स्काउट की बहस हो गई और वह घर में अकेले पड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, स्काउट ने अपने सारे बाल काटकर सिर मुंडवा लिया। इसके बाद वह स्मोकिंग रूम में भावुक होकर रोने लगे। आम्रपाली दुबे और लव गिल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्काउट ने कुछ समय अकेले रहने की इच्छा जताई।
स्काउट के बारे में पता चलने पर यंग उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद दोनों साथ बैठे और आपसी गलतफहमियां दूर कर फिर से दोस्त बन गए। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच यह भावुक घटनाक्रम शनिवार को प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाया जा सकता है।


