भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ा मांसाहार, इंदिरा कृष्णन ने की तारीफ

Advertisements

मुंबई : फिल्म ‘रामायण’ में माता कौशल्या का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि भगवान राम की भूमिका निभाने के दौरान रणबीर पूरी तरह शाकाहारी हो गए थे। वह नियमित वर्कआउट करते थे और सादा भोजन करते थे। इंदिरा के मुताबिक, इस किरदार के लिए रणबीर ने अपनी दिनचर्या और व्यवहार में भी बदलाव किया था। उन्होंने रणबीर को एक अच्छे अभिनेता, सह-कलाकार और पिता के रूप में भी सराहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रणबीर के श्रीराम के किरदार को लेकर हुई ट्रोलिंग पर इंदिरा ने कहा कि वह उनके अलावा किसी दूसरे अभिनेता को इस भूमिका में नहीं देख सकतीं। उनके अनुसार, रणबीर ने इस जिम्मेदारी के लिए काफी मेहनत की और हर शॉट के बाद यह जानने की कोशिश करते थे कि उनका अभिनय कैसा रहा और उसे और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। इंदिरा ने बताया कि फिल्म ‘एनिमल’ के दौरान भी उनकी रणबीर से बातचीत होती थी और दोनों के बीच पहले से अच्छा रिश्ता था।

फिल्म के दूसरे भाग को लेकर इंदिरा ने बताया कि इसकी कहानी और निर्माण का दायरा काफी बड़ा होगा। इसमें लंका और हनुमान से जुड़े दृश्यों को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंका के अंदर के दृश्यों सहित कई तकनीकी काम पूरे करने में काफी समय लगेगा। जटायु और रावण के दृश्य को तकनीकी कारणों से तैयार करने में साढ़े 6 साल लगे।

About The Author

You may have missed