तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Advertisements

रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चौकी टांड़ के पास झीलया नदी के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। उन्होंने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मृतकों की पहचान टंडवा प्रखंड के दूंडुवा पांडे मोड़ निवासी कुलदीप महतो और प्रकाश महतो के रूप में हुई है। दोनों बाइक से पतरातू के खरकु टोला जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मां भगवती ट्रांसपोर्ट, कुमडांग का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग से रोजाना कोयला लदे सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं, लेकिन उनकी आवाजाही नियंत्रित करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

About The Author

You may have missed