बागबेड़ा में बनेंगे अस्थायी कृत्रिम छठ घाट, विधायक संजीव सरदार ने दिए निर्माण के निर्देश

Advertisements

जमशेदपुर : छठ महापर्व को देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा कॉलोनी स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान का दौरा कर छठ घाट निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मैदान में दो अस्थायी कृत्रिम छठ घाट बनाने के साथ अन्य मैदानों में भी घाट निर्माण की मांग रखी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद बीडीओ सुमित प्रकाश को दीपावली के बाद निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दौरे के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने विधायक को बताया कि वीर कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थायी कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण जरूरी है। इसके अलावा अन्य मैदानों में भी घाट बनाए जाने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

वहीं, बीडीओ सुमित प्रकाश ने दीपावली के बाद घाट निर्माण का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुनील गुप्ता के अलावा समाजसेवी राज नारायण, मिथिलेश सिंह, रमेश सिंह, मधुकांत सिंह एवं बृज तिवारी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About The Author

See also  70 साल की उम्र पूरी होने पर नोएल टाटा रिटायर, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों के बोर्ड से हुए अलग

You may have missed