आर्का जैन विश्वविद्यालय में अभाविप की 27 सदस्यीय नई इकाई गठित, अभय कुमार बने अध्यक्ष

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावाँ) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आर्का जैन विश्वविद्यालय में अपनी नई इकाई का गठन किया। इस दौरान कुल 27 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अभय कुमार को अध्यक्ष, निखिल सिंह को मंत्री, सौरभ गुराई को उपाध्यक्ष और उज्ज्वल बालिक को सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं त्रिशा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को भी संगठन में अलग-अलग दायित्व दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित के मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रही है। नई इकाई ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने, शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान और संस्थान के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाने की बात कही।
कार्यक्रम में देवी सिंह, कार्तिक कुमार झा, हर्षित, अरुण, आरती और मृगांक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


