फरार रोहित बच्चा के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, 15 नवंबर तक सरेंडर का मौका

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त रोहित बच्चा उर्फ लेफ्टी बच्चा उर्फ रोहित सिंह (22) के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राम बस्ती स्थित उसके घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चस्पाया है. इस दौरान दो स्थानीय गवाह भी मौजूद थे. अदालत ने आरोपी को 15 नवंबर तक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, रोहित बच्चा बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की राम बस्ती में विनोबा भावे आश्रम के पीछे रहता है. उसके पिता का नाम सुली सिंह उर्फ बबलू है. उसके खिलाफ बर्मामाइंस थाना में कांड संख्या 31/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 307 के अंतर्गत मामला दर्ज है. वह लंबे समय से फरार चल रहा है.

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, रोहित बच्चा को 15 नवंबर तक न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा. निर्धारित समय सीमा में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती समेत अन्य विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है.

About The Author

See also  झारखंड में 7 लाख गैस कनेक्शन की बुकिंग बंद, अब महंगे सिलेंडर खरीदने की मजबूरी

You may have missed