हेहल जमीन घोटाला: ED के समन पर पेश नहीं हुए रवि भाटिया और श्याम सिंह

Advertisements

जमशेदपुर : रांची के चर्चित हेहल मौजा की 7.16 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में जमशेदपुर के कारोबारी रवि भाटिया और श्याम सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन के बावजूद पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए। रवि भाटिया को 26 अक्टूबर और श्याम सिंह को 27 अक्टूबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया गया था। इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और ED की टीमें जुगसलाई, बिष्टुपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उनके आवासों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर चुकी हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जाने की बात सामने आई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच एजेंसी के अनुसार, जमीन पर कब्जे के लिए सरकारी रिकॉर्ड रूम से मूल दस्तावेज गायब कर वर्ष 1938 के फर्जी कागजात तैयार किए गए थे। मामले में म्यूटेशन की प्रक्रिया को लेकर भी अनियमितताओं के आरोप हैं। तत्कालीन अंचल अधिकारी (CO) और भूमि सुधार उपसमाहर्ता (LRDC) द्वारा आवेदन खारिज किए जाने के बावजूद तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन की अदालत से विनोद सिंह के पक्ष में म्यूटेशन का आदेश पारित हुआ था। जांच एजेंसी के अनुसार, चार सेल डीड के जरिए जमीन की रजिस्ट्री रवि भाटिया और श्याम सिंह के नाम कराई गई। जमीन का अनुमानित सर्किल रेट मूल्य करीब 30 करोड़ रुपये बताया गया, जबकि सौदे में कीमत 15.10 करोड़ रुपये दिखाई गई।

ED की जांच में कथित रैयत के खाते में 3.66 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने और बाद में यह राशि खरीदारों से जुड़ी कंपनियों के खातों में वापस जाने की बात सामने आई है। एजेंसी इस लेन-देन की मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में जांच कर रही है। समन के बावजूद दोनों कारोबारियों के उपस्थित नहीं होने के बाद ED की अगली कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। दोबारा छापेमारी की संभावना जताई गई है, लेकिन इस संबंध में ED की ओर से किसी आधिकारिक निर्णय की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

About The Author

You may have missed