40 दिन के मासूम को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने की साजिश का खुलासा, सगे मामा समेत तीन गिरफ्तार

Advertisements

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में 40 दिन के मासूम के अपहरण और उसे 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण की सूचना मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर बच्चे को बेगूसराय जिले से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में बच्चे के सगे मामा समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक संतोष पोद्दार के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को गंगौर थाना पुलिस को बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंगौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया गया। जांच के दौरान बच्चे के बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा गांव में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कुमारी शबनम के घर छापेमारी कर मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामाशीष पासवान, पिता राजेश पासवान, निवासी सिमरी, थाना बखरी, जिला बेगूसराय, शिवम कुमार, पिता प्रमोद महतो, निवासी समसा, थाना मंसूरचक, जिला बेगूसराय और कुमारी शबनम, पति राजेश कुमार झा, निवासी समसा, थाना मंसूरचक, जिला बेगूसराय के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में बच्चे का सगा मामा और उसे कथित तौर पर खरीदने वाली महिला भी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस कथित सौदे में वास्तव में रुपये का लेन-देन हुआ था या नहीं, इसकी जांच जारी है। पुलिस अपहरण की साजिश और अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

See also  होटवार जेल में विचाराधीन कैदी से तीन बार सामूहिक यौनाचार का आरोप, 18 लोगों पर FIR

इस मामले में गंगौर थाना कांड संख्या 198/26, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 140(3), 143 और 61(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्चे की बरामदगी के लिए गठित छापेमारी दल में गंगौर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक श्याम सुंदर पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक एसएम अख्तर और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About The Author

You may have missed