प्रतीक अग्रवाल बने युवा इकाई के अध्यक्ष, ऋषि जालान महासचिव और केशव गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (झारखंड प्रदेश) के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से प्रतीक अग्रवाल को अध्यक्ष, ऋषि जालान को महासचिव और केशव गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया।


प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल और जिला सचिव बिमल बकरेवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि युवाओं की भागीदारी से सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
नवनिर्वाचित टीम ने युवाओं को साथ लेकर समाजहित, जनसेवा और सामाजिक एकजुटता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।


