गांजा और देशी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10,435 रुपये नकद बरामद
Advertisements

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.428 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और ₹10,435 नकद भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।
Advertisements

Advertisements



