मिक्स जेंडर क्रिकेट से समानता का संदेश, बच्चों ने लिया बेटियों को समान अवसर देने का संकल्प

Advertisements

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में जेंडर समानता जागरूकता कार्यशाला और मिक्स जेंडर क्रिकेट मैत्री मैच आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने क्रिकेट के माध्यम से बेटियों को भी बेटों के समान अवसर और अधिकार देने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, मिक्स जेंडर क्रिकेट की शुरुआत वर्ष 2018 में झारखंड से हुई थी और पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला तथा तमाड़ के कई गांवों में सामाजिक भागीदारी से इसका आयोजन किया जा रहा है। पिछले 8-9 वर्षों में बोड़ाम, पटमदा, गालूडीह और तमाड़ के 30 से अधिक गांवों के बच्चे और युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल लड़के और लड़कियों को एक साथ खेलाना नहीं है, बल्कि खेल के दौरान माहवारी स्वच्छता, जेंडर जागरूकता, महिला सम्मान, शिक्षा, करियर, पर्यावरण और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर संवाद का अवसर तैयार करना भी है। मैच के दौरान नन्हें क्रिकेटरों ने मिक्स जेंडर क्रिकेट से जुड़े सामाजिक बदलावों पर आधारित उपन्यास ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ के आमुख पृष्ठ का विमोचन किया। निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बताया कि उपन्यास को फ्यूचर बायोग्राफी शैली में लिखा गया है। पुस्तक का प्रकाशन 2027 के शुरुआती महीनों में प्रस्तावित है और इसका अंग्रेजी संस्करण ‘Equal Crease’ नाम से प्रकाशित होगा।

पुस्तक का अनुमानित मूल्य 299 रुपये है। आयोजकों के अनुसार, प्री-ऑर्डर के माध्यम से लोग पुस्तक निर्माण और मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट के आगामी संस्करणों में सहभागी बन सकते हैं। प्री-ऑर्डर के लिए +91-9470381724 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में सलीमा टेटे एकादश और धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश के बाल खिलाड़ी, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, बोड़ाम क्रिकेट कमिटी के वृंदावन महतो, जेंडर कार्यकर्ता सोमाय लोहार समेत पटमदा के विभिन्न गांवों के करीब 60 बच्चे मौजूद थे।

About The Author

You may have missed