स्पीड गन से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, 100 से अधिक चालकों का ऑनलाइन चालान

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने शहरी सड़कों पर भी स्पीड गन से वाहनों की गति की निगरानी शुरू कर दी है। मंगलवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से ओवरस्पीडिंग की जांच की। निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलाने वाले 100 से अधिक चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डीएसपी नीरज ने बताया कि अब तक स्पीड गन का उपयोग मुख्य रूप से हाईवे पर किया जाता था, लेकिन दुर्घटनाएं कम करने और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए इसे शहरी क्षेत्र में भी लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत मरीन ड्राइव से की गई है और आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी स्पीड गन से निगरानी की जाएगी।

शहरी क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि मरीन ड्राइव पर अधिकतम सीमा 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। इससे अधिक रफ्तार होने पर स्पीड गन वाहन की गति दर्ज करेगी और नियम के अनुसार चालान होगा। जिन सड़कों पर रफ्तार अधिक रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वहां निगरानी बढ़ाई जाएगी। ऑनलाइन चालान सीधे वाहन के रिकॉर्ड से जुड़ेगा और कार्रवाई के साथ चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

About The Author

You may have missed