लेवी वसूलने पहुंचे अपराधियों की पुलिस से भिड़ंत, करीब नौ राउंड फायरिंग

Advertisements

लोहरदगा : कुड़ू थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नेशनल हाइवे-39 फोरलेन सड़क परियोजना पर शनिवार देर रात लेवी वसूलने के इरादे से पहुंचे अपराधियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। बताया गया कि दोनों ओर से करीब नौ राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी बाइक से चंदवा की ओर भाग निकले। घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में दहशत का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जाता है कि रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधी कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुरा तक बन रही फोरलेन सड़क के निर्माण स्थल पर पहुंचे। पावर सब स्टेशन के पास पुलिया पर गाइडर लगाने का काम चल रहा था। अपराधियों ने मजदूरों को काम बंद करने की चेतावनी दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पास में तैनात एसएटी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि अपराधियों की ओर से करीब पांच राउंड और पुलिस की ओर से जवाब में करीब चार राउंड फायरिंग की गई।

इस दौरान एक अपराधी ने कार्यस्थल पर मौजूद जेसीबी और रोलर मशीन में आग लगाने के लिए वाहन से पेट्रोल निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों बाइक से चंदवा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कुड़ू थाना प्रभारी नीरज झा पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों का पीछा किया, हालांकि वे भागने में सफल रहे। कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुरा तक नेशनल हाइवे-39 फोरलेन सड़क का निर्माण पीआरए कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। पुलिस निर्माण स्थल की सुरक्षा और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

You may have missed