झारखंड के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 में ऑरेंज और 11 में येलो चेतावनी

Advertisements

रांची : झारखंड में गुरुवार सुबह से कई इलाकों में लगातार और रुक-रुककर बारिश हो रही है। गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना जतायी है। इनमें पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों को पार कर चुका है। इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव आया है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये हुए हैं और बारिश जारी है। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गयी है। राजधानी रांची में कांके डैम समेत कई जलप्रपात लगातार बारिश के कारण उफान पर हैं।

रामगढ़ जिले में भी भारी बारिश के कारण पतरातू डैम, भैरवी नदी और विभिन्न नदी-नालों व जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई जलस्रोतों में पानी का बहाव तेज होने के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है। आम लोगों और रामगढ़ आने वाले सैलानियों से मौसम सामान्य होने तक नदी, नाले, डैम और अन्य जलस्रोतों के करीब नहीं जाने की अपील की गयी है। प्रशासन ने विशेष रूप से तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है।

About The Author

You may have missed