झामुमो नेता गणेश महाली के पैतृक गांव सालड़ीह में धूमधाम से मना करम पर्व, मांदर की थाप पर जमकर झूमे ग्रामीण

Advertisements

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के सरायकेला प्रखंड स्थित पैतृक गांव सालड़ीह में मंगलवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति पूजा ‘करम’ पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ।पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस पावन पूजा में गणेश महाली अपने पूरे परिवार और सगे-संबंधियों के साथ शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस दौरान गणेश महाली और उनकी पत्नी सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने विधि-विधान से करम डाल की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत मांदर की गूंजती थाप पर गणेश महाली ग्रामीणों संग जमकर थिरके। इसके पश्चात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर पारंपरिक करम नृत्य का आनंद लिया। मौके पर गणेश महाली ने कहा, “करमा प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व है। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी इस पर्व को बड़े उल्लास से मनाते हैं। करम राजा के आशीर्वाद से हमें समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने की ताकत मिलती है। इसी एकजुटता से हमारे गांव, समाज और राज्य का सर्वांगीण विकास संभव होगा।”

इस उत्सव में झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. सुभेन्दु महतो, गणेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मंगललाल महतो, सुधीर महतो, बिशु हेंब्रम, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम, अमूल्य महतो, उपमुखिया वासुदेव महतो, शेखर महाकुड़ और दिलीप महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed