अस्पताल में भर्ती रूपी सोरेन से मिले अर्जुन मुंडा, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Advertisements

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन बीमार हैं। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे और रूपी सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अर्जुन मुंडा ने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे सार्वजनिक जीवन में रूपी सोरेन का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने उन्हें राज्य के लिए मां और अभिभावक के समान बताया।

अर्जुन मुंडा ने उम्मीद जताई कि रूपी सोरेन जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगी।

About The Author

See also  50% अनुदान पर किसानों को मिल रहे गेहूं के बीज, चना भी जल्द होगा उपलब्ध

You may have missed