आर.वी.एस. अकादमी में हिंदी दिवस पर नाटक, काव्य-पाठ और कहानी-कथन की प्रस्तुति

Advertisements

जमशेदपुर : आर.वी.एस. अकादमी, मानगो में हिंदी दिवस उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना विकसित करना था। समारोह की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह, प्राचार्या वीशा मोहिंद्रा और उप-प्राचार्या पूजा सुमन की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरिशंकर परसाई के नाटक ‘भगत की गत’ का मंचन किया। इसके साथ ही ‘रश्मिरथी’ का काव्य-पाठ, कविताओं की गीतमय प्रस्तुति और कहानी-कथन भी हुआ। चेयरमैन बिंदा सिंह ने अपने संबोधन में हिंदी को मातृभाषा और आत्मीय भावों को व्यक्त करने वाली सशक्त भाषा बताया।प्राचार्या वीशा मोहिंद्रा ने हिंदी को सांस्कृतिक पहचान की आत्मा बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

About The Author

See also  बंद मकान में मिला एक महीने पुराना शव, सिर धड़ से अलग

You may have missed