ग्लूकोमा भी नहीं रोक सका हौसला, नेहा-बेबी ने खेल में बनाई पहचान

Advertisements

जमशेदपुर : भुइयांडीह की सगी बहनें नेहा पोद्दार (17) और बेबी पोद्दार (14) जन्म से ग्लूकोमा से पीड़ित होने के बावजूद खेल के मैदान में अपनी पहचान बना रही हैं। दोनों फुटबॉल और क्रिकेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। रविवार को साकची में दिव्यांग मार्ग ट्रस्ट की ओर से आयोजित ग्लूकोमा दिवस कार्यक्रम में दोनों बहनों को सम्मानित किया गया। नेहा ब्लाइंड फुटबॉल में बी-2 और बेबी बी-1 कैटेगरी में खेलती हैं, जबकि ब्लाइंड क्रिकेट में दोनों ऑलराउंडर की भूमिका निभाती हैं। नेहा 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और बेबी नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड से मैट्रिक की पढ़ाई कर रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

दोनों की मां रिकी पोद्दार के अनुसार, नेहा के जन्म के बाद जांच में ग्लूकोमा का पता चला था। तीन साल बाद बेबी के जन्म पर उसमें भी यही बीमारी मिली। इलाज के लिए माता-पिता रिकी और गुणाधर पोद्दार ने देश के कई बड़े नेत्र अस्पतालों से संपर्क किया। दोनों बहनों की तीन-तीन बार सर्जरी हुई, लेकिन आंखों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पिता गुणाधर पोद्दार सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं। सीमित आमदनी के कारण दोनों की नियमित दवाइयों, विशेष आई ड्रॉप और पढ़ाई व खेल के लिए आने-जाने का खर्च परिवार के लिए चुनौती बना हुआ है।

नेहा और बेबी ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2022 में लॉकडाउन के बाद खेल की शुरुआत की। कोच राजकुमार सिंह ने उनकी प्रतिभा पहचानी और उन्हें फुटबॉल मैदान तक लेकर गये। बाद में दोनों ने ब्लाइंड क्रिकेट भी खेलना शुरू किया। दोनों बहनों ने 2022, 2023, 2024 और 2025 में ईस्ट जोन नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता सहित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। अब दोनों का लक्ष्य भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।

About The Author

You may have missed