सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- आप हमेशा याद आएंगे भैया

Advertisements

रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोनू को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनके निधन की खबर को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू केवल वरिष्ठ साथी और राजनीतिक सहयोगी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह हर मुश्किल दौर में स्नेह, मार्गदर्शन और मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहे। उनके साथ बिताए समय और उनसे मिली सीख को वह हमेशा याद रखेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय से ही सुदिव्य कुमार सोनू स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ पूरी निष्ठा से खड़े रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि सोनू भैया की कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का स्नेह, संघर्ष और झारखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जीवनभर उनके साथ रहेगी। संदेश के अंत में उन्होंने भावुक होकर लिखा, “आप हमेशा याद आएंगे भैया….”

About The Author

See also  झारखंड में कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से

You may have missed