बच्चों ने पेड़ को बांधी राखी, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गालूडीह : हेंदलजुड़ी स्थित श्रीश्री विद्या मंदिर में गुरुवार को रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। स्कूल परिसर में गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों ने पेड़ को अपना मित्र मानकर राखी बांधी। उन्होंने पेड़ों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है।

कार्यक्रम में एचएम रंजना सतपति, अनूप आयुष, पारोमिता घोष, गुरुचरण भकत, अरुणा कुमारी, आशा गोप, रूपम दत्ता, नमिता शीट और अनुश्री महतो समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

About The Author

See also  वेज रिवीजन पर बढ़ा विवाद, कमेटी मेंबरों ने यूनियन अध्यक्ष को घेरा