एनआईटी में गूंजा ‘खेलो इंडिया’ का संदेश, पीएम मोदी ने खेल-फिटनेस और नवाचार पर दिया जोर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने खेल, युवा शक्ति, फिटनेस, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत को खेलों में वैश्विक ताकत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मजबूत खेल संस्कृति जरूरी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल दूर-दराज के युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने और खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन व मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संवाद में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, स्वस्थ जीवनशैली और स्पोर्ट्स साइंस व टेक्नोलॉजी के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को खेल और विज्ञान के समन्वय से जोड़ना था।

About The Author

See also  नेपाल में फंसे भारतीयों पर चिंता, संजय सेठ बोले- बचाव के लिए लगातार प्रयास जारी

You may have missed