550 ड्रोन से आसमान में सजा शिवलोक, 5 किलोमीटर तक दिखा अद्भुत नजारा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : श्रावणी मेला 2026 की अंतिम सोमवारी की रात शिवलोक परिसर में आस्था और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिला। सोमवार रात करीब 7:30 बजे 550 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरी और लगभग 15 मिनट तक आसमान में शिव महिमा, बाबा बैद्यनाथ मंदिर और सनातन संस्कृति से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाईं। ड्रोन शो से पहले सभी 550 ड्रोन को शिवलोक परिसर के स्टेडियम में व्यवस्थित किया गया था। सटीक तालमेल के साथ अलग-अलग आकृतियां उभरती रहीं और शो देखने के लिए आसपास के इलाकों में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ड्रोन शो की तकनीकी जिम्मेदारी टीम लीडर अनुराग पांडेय के नेतृत्व में 13 विशेषज्ञों की टीम ने संभाली। कार्यक्रम की खासियत यह रही कि आसमान में बन रही आकृतियां शिवलोक परिसर से करीब पांच किलोमीटर तक दिखाई दीं। श्रद्धालुओं ने इस नजारे को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। शो के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार, श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को आधुनिक तकनीक के जरिए नया और यादगार अनुभव देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

About The Author

See also  BCCL की माइनिंग रोकने की कोशिश को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की याचिका की खारिज

You may have missed