पट खुलते ही गूंजा बोल-बम, 2.61 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा पर चढ़ाया जल
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 27वें दिन मंगलवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर में सुबह 4:29 बजे पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। मंदिर खुलने से पहले ही हजारों कांवरिये दर्शन और जलार्पण के लिए कतार में लग चुके थे। पट खुलते ही बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
Advertisements

Advertisements

चौथी सोमवारी और मेले के 26वें दिन कुल 2,61,832 श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें 1,40,875 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा और 1,20,957 ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से जल चढ़ाया। मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की लंबी कतार बनी रही। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रूटलाइन से मंदिर परिसर तक सुरक्षा और सुगम जलार्पण के लिए निगरानी बढ़ा रखी है।


