रातभर 42 कॉल, डॉक्टर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी; गोली मारने की धमकी से हड़कंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : अशोक नगर निवासी डॉक्टर दुर्गा चरण सिन्हा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उनकी शिकायत पर अरगोड़ा थाने में 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत के मुताबिक 29 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे एक नंबर से पहली कॉल आई और उसी रात करीब 42 कॉल व मिस्ड कॉल किए गए। 31 जुलाई को करीब 22 और 2 अगस्त को करीब 52 बार फोन करने का प्रयास हुआ। शुरुआत में कॉल करने वाले ने डॉक्टर की पैतृक जमीन खरीदने की बात कही और इसी बहाने उनके परिवार व जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाने लगा। उसने डॉक्टर की पत्नी से भी बात कर अरगोड़ा के पास स्थित जमीन की जानकारी ली। डॉक्टर के अनुसार आरोपी ने सिसई के एक सफाईकर्मी से उनका मोबाइल नंबर हासिल किया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डॉक्टर का आरोप है कि 2 अगस्त को फोन करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गोली मारने की बात कही। इसके बाद करीब एक घंटे तक लगातार फोन आते रहे। डॉक्टर ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी हैं और शिकायत में दो अन्य बातचीत रिकॉर्ड होने का भी जिक्र किया है। पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर आरोपी की पहचान तथा जमीन की जानकारी जुटाने के पीछे की मंशा का पता लगा रही है। डॉक्टर ने अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

You may have missed