पुतला छीनकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, झामुमो नेताओं समेत 8 पर FIR

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच से जुड़ी एक छात्रा ने झामुमो के रांची जिला संयोजक मुश्ताक समेत आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज मल्लिक, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्वनी शर्मा के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। छात्रा का आरोप है कि 21 अगस्त को बापू वाटिका से फिरायालाल चौक जाने के दौरान उसका पुतला छीना गया और उसके साथ मारपीट, छेड़खानी तथा सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राथमिकी दर्ज कराने के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी भी कोतवाली थाना पहुंचे। छात्रा ने कहा कि वह लगातार पुलिस से केस दर्ज करने की मांग कर रही थी। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। उन्होंने सवाल उठाया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में घटना होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता 25 अगस्त को संबंधित मजिस्ट्रेट के कार्यालय का घेराव करेंगे।

About The Author