झारखंड पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड: 113 नक्सली गिरफ्तार, 50 ने किया सरेंडर; साइबर अपराध में 486 आरोपी दबोचे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक नक्सलवाद, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी और चोरी के मामलों में की गई कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। पुलिस के अनुसार जनवरी से 15 अगस्त 2026 तक 113 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 49 माओवादी, 30 PLFI, 23 TSPC, 10 JJMP और एक SJMM का सदस्य शामिल है। इसी अवधि में 50 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान मुठभेड़ों में 22 माओवादी मारे गए। पुलिस ने 111 हथियार और 9,904 कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई में जनवरी से जून 2026 के बीच 658 मामले दर्ज किए गए और 486 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 651 मोबाइल फोन और 679 सिम कार्ड बरामद हुए। वहीं ‘प्रतिबिंब’ ऐप की मदद से जनवरी से जुलाई के बीच 121 मामलों में 336 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और 545 मोबाइल फोन व 655 सिम कार्ड जब्त किए गए। साइबर ठगी की शिकायतों के लिए संचालित डायल-1930 पर जनवरी से जुलाई के बीच कुल 77,503 शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिस के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए और लगभग 19 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। इसके साथ ही 22,165 मोबाइल नंबर और 10,054 IMEI नंबर ब्लॉक किए गए।

नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में जनवरी से जून तक 435 मामले दर्ज कर 710 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 3,461 किलो गांजा, 151 किलो अफीम, 3.6 किलो ब्राउन शुगर और 10,218 किलो डोडा बरामद किया। जब्त नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 41 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा 4,620 एकड़ जमीन पर लगी अफीम की फसल नष्ट करने का भी दावा किया गया है। मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में CEIR पोर्टल की मदद से जनवरी से जुलाई के बीच 4,053 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए।

See also  छात्रावास में सुरक्षा से भोजन तक बदहाल व्यवस्था, छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल

पुलिस संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। मार्च 2026 में झारखंड पुलिस को 636 चारपहिया और 849 दोपहिया वाहन मिले, जबकि 627 नए चारपहिया और 848 दोपहिया वाहनों की खरीद के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के कल्याण के तहत 237 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई और 37 वीरता पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि अपराध और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई के साथ तकनीक, संसाधनों और जवानों के कल्याण पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

 

About The Author

You may have missed