डिमना डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर, पानी बढ़ते ही खोले जाएंगे फाटक

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के कारण डिमना डैम का जलस्तर तेजी से बढ़कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जलाशय का पानी 529.8 फीट तक पहुंच चुका है और 530 फीट का स्तर पार करते ही फाटक खोलने की स्थिति बन जाएगी। डिमना वाटर मैनेजमेंट की टीम लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही है। आसपास के गांवों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क भी किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दलमा पहाड़ से निकलने वाले हलुदवनी, बोटा, भुइयांसिनान, लायलम, नूतनडीह और पुनसा नाला लगातार बारिश से उफान पर हैं। इन नालों का पानी डिमना जलाशय में पहुंचने से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश जारी रहने पर फाटक खोले जा सकते हैं। पिछले वर्ष 2025 में अच्छी बारिश के कारण डिमना डैम के फाटक सात बार खोले गए थे, जबकि इस वर्ष अब तक फाटक नहीं खोले गए हैं.

About The Author

See also  एक ही सेंटर से 147 अभ्यर्थी पास, अभय तिवारी भी यहीं से सफल; परीक्षा पर उठे सवाल