तकनीकी निगरानी से पुलिस को मिली सफलता, छह गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Oplus_16908288

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सरायकेला पुलिस को सफलता मिली है। तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने छह गुम मोबाइल फोन बरामद किए। शुक्रवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मोबाइल फोन प्राप्त करने वालों में मनोज दास, सुखदेव मजदुमदार, बबिता सरदार, पालती कालिंदी, बजरंग गागराई और विजय रजक शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने के बाद संबंधित लोगों ने कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिली है और पुलिस के प्रति उनका भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस के अनुसार गुम और चोरी हुए मोबाइल की तलाश केंद्रीय उपकरण पहचान पंजी यानी CEIR पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों से लगातार की जा रही है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते तकनीकी कार्रवाई शुरू कर उसे बरामद करने का प्रयास किया जा सके। पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत आगे भी गुम और चोरी हुए मोबाइल की तलाश जारी रहेगी।

About The Author

You may have missed