डैम से पानी छोड़ा तो घरों में घुसा सैलाब, तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर लोग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : लगातार बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं। इसका असर जुगसलाई के हबीबनगर, गरीब नवाज कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में पड़ा है, जहां बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया। कई परिवारों के घरों में पानी भर जाने से लोगों को तिरपाल के सहारे रहना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्थिति का जायजा लेने जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष नौशीन खान और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान प्रभावित बस्तियों में पहुंचे। दोनों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई। नौशीन खान ने अधिकारियों को हर घर तक भोजन, साफ पानी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिदायतुल्लाह खान ने बताया कि राहत कार्य तेज कराने के लिए जिले के उपायुक्त और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से बातचीत की गई है। सरकारी राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से पत्राचार भी किया गया है। दोनों ने कहा कि हालात सामान्य होने तक राहत अभियान जारी रहेगा।

About The Author

See also  मनसा पूजा के अवसर पर छोटा गम्हरिया में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

You may have missed