उम्रकैद की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग को हाईकोर्ट से जमानत, घाघीडीह जेल से हुए रिहा

Advertisements

जमशेदपुर : जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग सोमवार देर शाम घाघीडीह जेल से रिहा हो गए। उन्हें 11 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन रिलीज ऑर्डर जेल प्रबंधन तक नहीं पहुंचने के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई। सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट से रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल से बाहर निकाला गया। जेल गेट पर उनके समर्थक और परिजन स्वागत के लिए पहुंचे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अखिलेश कुमार के अनुसार दुबराज नाग को हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत से जमानत मिली है। इसी मामले में उनके सहयोगी झामुमो नेता जितेंद्र सिंह को पहले ही कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। दुबराज नाग की रिहाई के बाद समर्थक उनके साथ जेल परिसर से रवाना हो गए।

मामला 19 जनवरी 2016 का है, जब गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास सरजामदा निवासी जमीन कारोबारी संजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने जितेंद्र सिंह और दुबराज नाग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दुबराज नाग जेल से बाहर आ गए हैं।

About The Author

You may have missed