चोरों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा, दारोगा की बाइक और CDPO की कार चोरी; CCTV में कैद संदिग्ध

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी में वाहन चोरों ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक दारोगा की मोटरसाइकिल और एक CDPO की कार चोरी कर ली। पहली घटना 12 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर हुई। चुटिया थाना में तैनात दारोगा निरंजन कुमार महतो बाइक खड़ी कर मॉर्निंग वॉक के लिए स्टेडियम के अंदर गए थे। करीब 20 मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश के बाद उन्होंने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक बाइक लेकर जाते दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी घटना 15 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे बीआईटी साप्ताहिक बाजार के पास हुई, जहां नामकुम में पदस्थापित CDPO सविता कुमार वर्मा की ऑल्टो कार चोरी हो गई।

सविता कुमार वर्मा कार खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। करीब एक घंटे बाद शाम 6:30 बजे वापस लौटीं तो कार वहां नहीं थी। आसपास पूछताछ और खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरी हुए वाहनों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About The Author

You may have missed