15 सितंबर से मोबाइल पर मिलेगी लैब रिपोर्ट, RIMS में हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ डिजिटल व्यवस्था तेज

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में मरीजों को जल्द ही जांच रिपोर्ट के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 15 सितंबर से लैब रिपोर्ट मोबाइल पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। मरीज आभा ऐप के माध्यम से भी अपनी जांच रिपोर्ट देख सकेंगे। इसके लिए अस्पताल की लैब और अन्य जरूरी सेवाओं को डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। रिम्स पहले से ऑनलाइन लैब रिपोर्ट और मोबाइल आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में काम कर रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रिम्स में हाई-स्पीड इंटरनेट और नेटवर्किंग सिस्टम पर भी काम किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य जांच, रिपोर्ट और दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से मरीजों तक पहुंचाना है। अस्पताल की सेंट्रल लैब में विभिन्न जांच सुविधाओं को एक जगह उपलब्ध कराने और रिपोर्ट को ऑनलाइन पहुंचाने की व्यवस्था भी विकसित की गई है।

इस डिजिटल पहल से मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए अलग-अलग विभागों और काउंटरों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। मोबाइल और ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध होने से समय की बचत होगी और अस्पताल में भीड़ कम करने में भी मदद मिल सकती है। रिम्स में डिजिटल हेल्थ सिस्टम के तहत ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, जांच रिपोर्ट और अन्य सेवाओं को एकीकृत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

About The Author

You may have missed