साकची गुरुद्वारा विवाद में बड़ा फैसला, निबंधन को चुनौती देने की कोशिश नाकाम



जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निबंधन को लेकर चल रहे विवाद में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) को झटका लगा है। निबंधन विभाग ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक स्वतंत्र संस्था के रूप में मान्यता दी है। साकची कमेटी ने सीजीपीसी की अनुमति के बिना अलग संस्था का निबंधन कराया था, जिसे चुनौती दी गई थी।


मामला साकची गुरुद्वारा कमेटी के अलग निबंधन और उसके अधिकारों से जुड़े विवाद का है। इससे पहले साकची गुरुद्वारा के प्रबंधन और चुनाव को लेकर भी सीजीपीसी तथा अलग-अलग पक्षों के बीच विवाद सामने आया था। मार्च 2026 में झारखंड हाईकोर्ट ने निशान सिंह की याचिका को राहत दिए बिना निष्पादित कर दिया था और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी के बाद मामला समाप्त हो गया था।


