लोयोला स्कूल ने मारी बाजी, कारमेल समिट 2026 का बना ओवरऑल चैंपियन



जमशेदपुर : कारमेल जूनियर कॉलेज सोनारी में बुधवार को वार्षिक इंटर स्कूल फेस्ट कारमेल समिट-2026 आयोजित हुआ। इसमें शहर के 9 स्कूलों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी सुंदर रामम ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर के स्कूल भविष्य के लीडर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन के साथ आउट ऑफ द बॉक्स सोचने के लिए प्रेरित किया।वर्ष 2026 को इंटरनेशनल रेंजलैंड्स एंड पास्टोरलिस्ट्स वर्ष घोषित किए जाने के अवसर पर प्रतियोगिताओं के कोड दुनिया के प्रमुख रेंजलैंड्स के नाम पर रखे गए थे। कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंत में लोयोला स्कूल बिष्टुपुर को ओवरऑल चैंपियन, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को फर्स्ट रनरअप और लिटिल फ्लावर स्कूल को सेकेंड रनरअप चुना गया। आराध्या सिंह को बेस्ट स्पीकर, जबकि दक्ष जैन और राज कृष्णा को बेस्ट मैनेजर का खिताब मिला.



