वकीलों के लिए बड़ा ऐलान, निधन पर परिवार को 2.51 लाख और बेटी की शादी में 51 हजार

Advertisements

जमशेदपुर :जिला बार एसोसिएशन ने नियमित रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए सहायता राशि बढ़ाने का फैसला किया है। अधिवक्ता के निधन पर परिवार को 2.51 लाख रुपये और श्राद्धकर्म के लिए अलग से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रुपये तक, सामान्य बीमारी में 50 हजार रुपये और अधिवक्ता के आश्रित के इलाज के लिए 25 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। बेटी की शादी पर भी 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। बैठक में तय की गई ये सभी व्यवस्थाएं 1 सितंबर से लागू होंगी।बार एसोसिएशन के अनुसार, पहले अधिवक्ता के निधन पर एक लाख रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 2.51 लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा नये और पुराने दोनों कोर्ट परिसरों में एक-एक काउंटर खोला जाएगा, जहां कोर्ट से जुड़े जरूरी कागजात उपलब्ध होंगे। फैसले के बाद बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में अध्यक्ष आरएन दास, सचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा समेत अन्य पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर सम्मान किया। मौके पर परमजीत श्रीवास्तव, अक्षय झा, विनोद मिश्रा, विनीत मिश्रा, लूसी कश्यप, रंजना मिश्रा, अमित कुमार, राजीव रंजन और राजेश समेत अन्य मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम, 12 और 13 अक्टूबर को बारिश-वज्रपात के आसार

You may have missed