महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता का मंत्र, बचत के साथ सुरक्षित निवेश पर जोर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित हलुदबनी पूर्वी पंचायत मंडप में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाने के लिए वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हलुदबनी पूर्वी पंचायत की मुखिया पानू मुर्मू ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के स्टेट इंचार्ज अजय मिश्रा और केरुवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू मौजूद रहे। दोनों ने महिलाओं से संवाद कर घरेलू बजट और वित्तीय योजना से जुड़ी जरूरी जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि मेहनत की कमाई बचाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उचित जगह पर निवेश करना भी जरूरी है। उन्हें अलग-अलग निवेश विकल्पों, बाजार के जोखिम और सुरक्षित वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताते हुए अपील की गई कि किसी भी आकर्षक योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें और बिना समझे कहीं निवेश न करें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  नशा मुक्त भारत अभियान एंड मिशन स्पंदन के तहत देशभर में जारी नशामुक्त अभियान का जागरूकता रथ कल पहुंचेगा आदित्यपुर, ब्रह्मकुमारी बहनें निभाएंगी सहभागिता