रामदास सोरेन की प्रतिमा का होगा अनावरण, 15 अगस्त को CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ झंडा चौक पर पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पहली पुण्यतिथि के अवसर पर 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राजस्थान के विशेष संगमरमर से कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई प्रतिमा का अनावरण विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह है.घाटशिला विधायक और रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है। हालांकि उनका आधिकारिक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी जारी होना बाकी है। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों से झामुमो के अध्यक्ष, सचिव और हजारों कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने की उम्मीद है। रामदास सोरेन को जनसेवा, क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव के लिए याद किया जाता है। खड़ंगाझाड़ में उनकी प्रतिमा की स्थापना उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक मानी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सावन मिलन में सखियों ने मचाई धूम, हरे परिधानों में गीत-नृत्य से सजा उत्सव

You may have missed