कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 15 अगस्त से झारखंड दौरा, 4 लोकसभा क्षेत्रों में होगा मंथन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू 15 अगस्त को पांच दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। इस दौरान वे चार लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं के साथ संगठन और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। 16 अगस्त को धनबाद संसदीय क्षेत्र, 17 अगस्त को लोहरदगा और 18 अगस्त को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक होगी। 17 अगस्त की शाम रांची के होटल बीएनआर में झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है।बैठकों में संसदीय प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सचिव, ब्लॉक अध्यक्ष और SIR प्रशिक्षक शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्रों के वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक और चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद के. राजू रांची लौटकर जाति विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरेंगे और 19 अगस्त को रांची से हैदराबाद रवाना होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  14 दिन बाद सरकार से वार्ता, डेढ़ घंटे की बैठक के बाद भी 10 अगस्त के विधानसभा घेराव पर सस्पेंस

You may have missed